हरदावाणी में आपका स्वागत है

हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230

ताजा खबर

TOTEL VIEWERS

Friday, August 26, 2011

ब्राह्मणों के खिलाफ मंत्री गौरीशंकर बिसेन की टिप्पणी

भोपाल। सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन की गुना में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर ब्राह्मणों के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिसेन से इस मामले में जवाब तलब किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी दो सदस्यीय जांच समिति बना दी है।
बिसेन ने गुरुवार को पन्ना में एक कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच को पंडित, तू चोर है कह कर संबोधित किया था। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को भी किराए के टट्टू कह कर संबोधित किया था। उनकी आदिवासियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पहले ही विवादित है। आदिवासियों पर की गई टिप्पणी पर आंदोलन कर रही कांग्रेस अब इस मामले में भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रही है। ब्राह्मण संगठनों ने भी बिसेन की टिप्पणी पर विरोध जताया है।
नगाइच ने गुरुवार देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। बिसेन की इस टिप्पणी के खिलाफ रात में ही पन्ना में किसानों ने प्रदर्शन कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान ही मेनन ने बिसेन की तरफ से खेद व्यक्त किया था। शुक्रवार को भी किसानों ने पन्ना में बिसेन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस ऐसी ओछी मानसिकता वाले मंत्री को पद से हटा कर ही चैन लेगी।
बल्देवगढ़ में आया सीएम का फोन
शुक्रवार को बिसेन टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोन आने पर उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा। मुख्यमंत्री से एकांत में करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद वे कार्यक्रम बीच में छोड़ कर खरगापुर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने बिसेन से इस मामले में सफाई मांगी है।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री से बातचीत में भी बिसेन का तल्ख रवैया कायम था। उन्होंने इस बात पर एतराज जताया कि झा ने उनसे चर्चा किए बिना जांच कमेटी क्यों बना दी? उल्लेखनीय है कि झा ने जांच के लिए प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री रामेश्वर शर्मा की समिति बना दी है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी के कुछ मंत्रियों और विधायकों ने भी बिसेन की टिप्पणी पर एतराज जताया है। इन मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री से बिसेन को नियंत्रित करने का अनुरोध किया है।
पुतला दहन का सिलसिला
ब्राह्मण समाज उत्थान संस्थान के अध्यक्ष राम कटारे ने शनिवार को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री, बिसेन और झा के पुतले दहन करने की चेतावनी दी है। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने शनिवार तक माफी नहीं मांगने पर रविवार को पोलीटेक्निक चौराहे पर बिसेन का पुतला फूंकने का एलान किया है। मप्र सर्व ब्राह्मण युवा मंच ने भी बिसेन के घेराव की चेतावनी दी है।

No comments: