भोपाल।मप्र शासन की तमाम योजनाओं के संचालन का जिम्मा कलेक्टरों के ऊपर होता है और वे इनके सफल संचालन की वजह से बहुत कम समय अपने इनोवेशन को दे पाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि आम आदमी अपनी समस्या या सुझाव को कलेक्टर तक नहीं पहुंचा पाता है।
ऐसे में नीमच जिले के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने अपने शौक को आम आदमी की समस्या सुनने का साधन बना लिया है। उन्होंने ‘नीमच माय’ नाम से फेसबुक पर एक प्रोफाइल बनाई है, जिसके माध्यम से केवल चार दिनों में ६४ लोग सीधे अब कलेक्टर से मुखातिब हो रहे हैं।
अच्छी बात यह है कि लोग फेसबुक पर अपनी समस्या सुनाने की बजाय जिले को ठीक करने के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। अब तक कलेक्टर को ढेरों सुझाव जनता की तरफ से मिल चुके हैं। कलेक्टर के इस इनोवेटिव काम के बारे में राजधानी स्थित आईटी डिपार्टमेंट को जानकारी मिल चुकी है और इसकी सफलता के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
ऐसे आया आइडिया
कलेक्टर जाटव बताते हैं कि पिछले सप्ताह जब वे अपने अधीनस्थों की मीटिंग ले रहे थे, तो बात ही बात में मेरे फेसबुक शौक के बारे में बात निकल आई। फिर लगा कि क्यों न इससे आम लोगों को जोड़ा जाए। बस इसके बाद थोड़े बहुत फेरबदल के बाद तय हुआ कि माय नीचम के नाम से प्रोफाइल को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इस आइडिया को मूर्त रूप ४ जुलाई को दिया गया।
हरदावाणी में आपका स्वागत है
हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी। हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment