हरदावाणी में आपका स्वागत है

हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230

ताजा खबर

TOTEL VIEWERS

Sunday, July 10, 2011

बंद कमरे में वरिष्ठ को धमकाया

मामला जनचर्चा में 
हरदा। जिला कलेक्टोरेट में पिछले दिनों एक महिला अधिकारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी को बंद कमरे में धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। खबर है कि कलेक्टोरेट में करीब एक पखवाड़े पहले किसी बड़े मामले में उक्त वरिष्ठ अधिकारी ने बड़ी रकम ले ली थी।
जिसके बाद उक्त महिला अधिकारी को काम करने के निर्देश दिए थे। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अकेले राशि हजम करने से नाराज उक्त महिला अधिकारी ने जब काम करने से मना कर दिया तो, वरिष्ठ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दे डाली। जिससे नाराज महिला अधिकारी ने बंद कमरे में वरिष्ठ अधिकारी को ऐसे धमकाया कि वरिष्ठ की बोलती बंद हो गई। मालूम हो कि उक्त महिला अधिकारी के पास वरिष्ठ अधिकारी की कुछ कमजोरियों की रिकांर्डिंग है।

No comments: