हरदावाणी में आपका स्वागत है

हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230

ताजा खबर

TOTEL VIEWERS

Wednesday, July 27, 2011

बाप ने 6 बेटियों को गोली से उड़ाया

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान में एक शख्‍स ने अपनी ही छह बेटियों को गोलियों से उड़ा दिया। उसे शक था कि उसकी दो बेटियां पड़ोस के लड़कों से नाजायज संबंध रखती थीं।
 आरिफ मुबाशिर के बेटे ने शिकायत की उसकी दो बहनों के पड़ोसी लड़कों से संबंध हैं। इसके बाद आरिफ ने अपनी नाबालिग बेटियों को कमरे में बुलाया और पूरे परिवार के सामने गोलियों से उड़ा दिया। घटना के बाद लड़कियों की मां ने पुलिस को बुलाया।आरिफ ने पुलिस से कहा कि उसने उनकी हत्‍या इसलिए की क्‍योंकि वे 'इज्‍जत गंवा' चुकी थीं। उसने बताया कि 14 साल की समीना और 16 साल की रजिया को कॉलेज में पढ़ने वाले पड़ोस के लड़कों से संबंध बढ़ाने में उसकी चार बेटियां साथ दे रही थीं। उसने पुलिस को बताया, 'लड़कियां एक-दूसरे का साथ दे रही थीं। वे दोनों भ्रष्‍ट हो चुकी थीं।'

No comments: