जिला पत्रकार संघ के होली
मिलन समारोह में बोले वक्ता
मिलन समारोह में बोले वक्ता
हरदा। क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पत्रकारिता बेहद जरूरी है। विकास के कार्य करने की जिम्मेदारी शासन, प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों की होती है, लेकिन मीडिया उसमें सहयोग करे तो कार्य बेहतर होते हैं।
यह बात रविवार रात जिला पत्रकार संघ के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी के पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक कमल पटेल ने कही। उन्होनंे कहा कि जिले के विकास में जितना योगदान अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों का है, उतना ही मीडियाकर्मियों का भी है। उन्होनंे जिला पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता को पढ़ने वाले पाठकों की संख्यां अधिक हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर रेनु पंत ने कहा कि हरदा जिले के पत्रकार अपनी कलम से अच्छी खबरें लिखते हैं। सुबह से ही अखबार मे खबरें पड़ने के बाद पत्रकारों की कार्यशैली से अवगत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया मिलकर जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एके जोशी ने कहा कि पत्रकारों को चाहिए की पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हाथ बंटाए। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
संघ के सचिव रामविलास कैरवार ने स्वागत भाषण के साथ ही संघ के गठन के उद्देश्य और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संघ के संरक्षकद्वय महेश कौशिक और नवीन उपाध्याय ने पत्रकारिता और प्रशासन के मध्य रिश्तों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन लोमेश कुमार गौर तथा आभार सुनील जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडी सचिव संजीय श्रीवास्तव, खिरकिया एसडीएम मंजुषा राय, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पंवार, नायब तहसीलदार एमपी सिंह सहित अनेक जिला प्रमुख अधिकारी और खिरकिया, टिमरनी, सिराली, सोडलपुर, हंडिया, रहटगाँव, चारूवा सहित जिले भर के पत्रकारगण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment