मंगलवार शाम को कलेक्टोरेट परिसर में क्षेत्रीय सांसद ज्योती धुर्वे, कलेक्टर जॉन किंग्सली, एसडीएम संतोष वर्मा, जिपं सीईओ आरएन शर्मा के साथ विभिन्ना विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
हरदावाणी में आपका स्वागत है
हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी। हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230
Saturday, July 31, 2010
पौधरौपण कर मनाई जिले की वर्षगांठ
हरदा । जिले की 12 वीं वर्षगाँठ प्रशासन द्वारा पौधरौपण कर मनाई गई।
जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट परिसर में स्थित उद्यान में विभिन्ना प्रजाति के 12 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सांसद श्रीमती धुर्वे ने चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री किंग्सली से कहा कि यह बड़ी प्रसन्नाता की बात है कि जिले की 12 वीं वर्षगाँठ पर जिला प्रशासन द्वारा पौधरौपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री किंग्सली ने कहा कि जिले की वर्षगाँठ पर हम पौधरौपण कर रहे हैं। जिससे चारो ओर हरियाली फैले। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के साथ ही पौधे भी बड़े होंगे और नागरिकों को छाँव देंगे। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष हम सभी विभागों के साथ गैरसरकारी संगठन, समाजसेवियों , जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों के सहयोग से लाखों पौधे लगाना है। साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय करना है। एसडीएम श्री वर्मा ने बताया कि लगाए गए पौधों में नीम, बॉटलपाम और अशोक के पौधे शामिल हैं। इससे पहले जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में कुछ पत्रकारों द्वारा जिले की वर्षगाँठ पर कलेक्टर को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। पौधरौपण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment