हरदावाणी में आपका स्वागत है

हरदावाणी में आप सभी का स्वागत है। इस ब्लॉग पर जिले की महत्वपूर्ण खबरों के अलावा अन्य फीचर भी उपलब्ध है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को हरदावाणी में लगातार कुछ न कुछ नयी सामग्री मिले। हरदावाणी में फिलहाल " धर्म की खबरें, हँसना मना है, खरी-खरी, प्यार का नगमा, अंतरंग बातें कॉलम प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी हँसना मना है में आपको हँसाने के लिए। खरी-खरी में कुछ ऑफ द रिकार्ड बातें, प्यार का नगमा में शेर शायरी के साथ दिल की बातें और अंतरंग बातें में कुछ सेक्स की बातें । और भी बहुत कुछ पढ़ने के लिए हम ला रहे हैं। हरदावाणी के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं। अपने विचार hardawani@gmail.com पर भेजें। आपके सहयोग और सुझाव की अपेक्षा में। धर्म की खबरों में धार्मिक बाते होंगी
आपका,
लोमेश कुमार गौर
09425042230

ताजा खबर

TOTEL VIEWERS

Sunday, October 31, 2010

दिल के अरमां.......

मशहूर फिल्म निकाह का गीत ''दिल के अरमां आँसूओं में बह गए"" इन दिनों जिले के एक अधिकारी पर सटीक बैठ रहा है। पिछले कुछ वर्षो से जिस कुर्सी के इंतजार में यह अधिकारी आस लगाए हुए हैं, उनकी आस अभी भी अधूरी रह गई। उक्त अधिकारी को उम्मीद थी, कि उनके वरिष्ठ अधिकारी जब लंबे अवकाश पर जा रहे हैं, तो उनका प्रभार उन्हें मिलेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी के समतुल्य पद के एक अन्य अधिकारी को जब प्रभार मिलने की खबर आई तो उक्त अधिकारी के दिल में जो अरमां थे, वह आँसूओं में बह गए। खैर जो भी हो, लेकिन हमारी टीम और उक्त अधिकारी के अन्य शुभचिंतक भगवान से यह प्रार्थना करते हैं, कि जल्द से जल्द उनकी मनोकामना पूरी हो।

Friday, October 22, 2010

अधिकारी को लगा भूत का डर

हरदा जिला मुख्यालय पर पदस्थ एक अधिकारी को भूत से डर लगता है। यह अधिकारी इतने भयभीत हैं, कि पहले तो उन्होंने सरकारी आवास छोड़कर किराए का मकान लिया और अब हरदा जिले से स्थानांतरण करवा लिया है। कलेक्टोरेट में जनचर्चा है कि सरकारी आवास के लिए जहाँ अधिकारी-कर्मचारी एड़ी-चोटी का जोर लगाते है, वहीं उक्त अधिकारी ने आसानी से मिले सरकारी आवास को खाली कर दिया। अधिकारी द्वारा आवास खाली करने के तत्काल बाद आवास में छात्रावास की लड़कियां रह रही है। सूत्रों के अनुसार किसी को भी वहाँ डर नहीं लग रहा है।