लकड़ी के खंबों से गुजरे बिजली के
लोमेश कुमार गौर,
हरदा । जिले के दर्जन भर गांवों में बिजली के तार लकड़ी के खंभों से गुजर रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। खास बात यह है कि विद्युत विभाग को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। विभाग के अधिकारी यह भी बताने में नाकाम है कि लकड़ी के खंबों के सहारे डाले गए बिजली के तार का कार्य वैध या अवैध।


